फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   tobacco shop, theft

डेढ़ सौ ईंटों की डबल दीवार, लोहे की चादर व प्लाई की परत तोड़ दुकान में लगाई सेंध

Wed, 31 Jul 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
tobacco shop, theft
चोरों द्वारा लगाई गई दुकान की दीवार में सेंध - फोटो : YAMUNA NAGAR
रेलवे रोड पर पेपर मिल गेट के पास स्थित पान व सिगरेट के थोक विक्रेता राजन सचदेवा की दुकान की दीवार में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। करीब डेढ़ सौ ईंटों की डबल दीवार, लोहे की चादर व प्लाई बोर्ड में सेंध लगाकर चोर दुकान के अंदर घुसे। सीसीटीवी कैमरा बंद किया। गल्ले से करीब 30 हजार की नकदी व साढ़े तीन लाख रुपये की सिगरेट व पान की सामग्री चुरा ले गए। बुधवार सुबह जब दुकान खोली गई तब चोरी की वारदात का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में रात 1.40 बजे चोरी दुकान में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रेम नगर गली नंबर एक निवासी राजन सचदेवा ने बताया कि उसकी पेपर मिल गेट के पास मुलखराज श्याम सुंदर फर्म के नाम से सिगरेट व पान के सामान की दुकान है। वह थोक व रिटेल विक्रेता है। रोज की तरह उसने मंगलवार रात करीब दस बजे दुकान बंद की थी। बुधवार सुबह करीब छह बजे दुकान खोली तो दुकान के अंदर पीछे से रोशनी आती हुई दिखाई दी। जब वह अंदर गया तो देखा दुकान की पिछली दीवार में बहुत बड़ी सेंध लगी हुई थी। रेक में रखी सिगरेट व रजनी गंधा के डिब्बे गायब थे। यह देखते ही उसके होश फाख्ता हो गए। चोरों ने करीब डेढ़ सौ ईंटों की डबल दीवार तोड़कर सेंध लगाई हुई थी। इसके अलावा दीवार में लगाई हुई स्टील की परत व उसके बाद प्लाई बोर्ड की परत भी तोड़ी हुई थी। चोर दुकान के पीछे खाली पड़े प्लाट से आए और सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सचदेवा ने बताया कि दुकान से क्लासिक सिगरेट के 35 बॉक्स, गोल्ड फ्लेग प्रीमियम के 25 बॉक्स, रजनी गंधा 100 ग्राम के 15 बॉक्स, 4 ग्राम रजनी गंधा के 90 बॉक्स, 18 ग्राम रजनी गंधा के 24 बॉक्स चुरा लिए गए। इसके अलावा 30 हजार रुपए नगद चोरी हो गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की और अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन

2015 में भी हुई थी चोरी, तब भी ऐसे ही लगाई थी सेंध : राजन ने बताया कि वर्ष 2015 में भी ठीक इसी तरह उनकी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। तब भी चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी किया था। इसी से बचने के लिए उन्होंने दीवार में लोहे की चादर लगाई थी। लेकिन इस बार चोरों ने उसे भी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में चोर की बैक साइड आ रही है। मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर लिया है। जांच की जा रही है।
रतनलाल, एसएचओ, सिटी थाना

चोरों द्वारा दुकान की दीवार में लगाई गई सेंध दिखाते दुकानदार के बेटे

चोरों द्वारा दुकान की दीवार में लगाई गई सेंध दिखाते दुकानदार के बेटे- फोटो : YAMUNA NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed