फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tiyana, Seerat and Drishti first in speech competition

Yamuna Nagar News: भाषण प्रतियोगिता में तियाना, सीरत व दृष्टि प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tiyana, Seerat and Drishti first in speech competition
रादौर। रोटरी क्लब रादौर की ओर से स्वराज पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें रादौर के 14 स्कूलों से कक्षा छठी से 8वीं तक के 45 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी ने भाषण में पृथ्वी का महत्व बताया।
विज्ञापन

कक्षा छठी की भाषण प्रतियोगिता में एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर से तियाना प्रथम, अष्टविनायक स्कूल खरकाली से कविश द्वितीय, सरकारी स्कूल छोटा बांस से कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गुमथला से आयना को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा सातवीं की भाषण प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर से सीरत प्रथम, स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर से हिमांशु अग्रवाल द्वितीय, मुकंद लाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से कृतिका तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लाइक पब्लिक स्कूल से भूपेश को सांत्वना पुरस्कार मिला। कक्षा आठवीं की प्रतियोगिता में स्वराज पब्लिक स्कूल से दृष्टि प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल से काशवी द्वितीय, गुरुकुल खरकाली से युवराज तृतीय स्थान पर रहे। न्यू राइजिंग स्कूल मंडोली से सृष्टि को सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी विजेता व प्रतिभागियों को क्लब की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में क्लब की सदस्य परमजीत कौर, गीतिका जौहर, कंचन अरोड़ा शामिल रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुकंदलाल राष्ट्रीय कॉलेज रादौर की प्रिंसिपल डॉ. माला शर्मा ने किया। स्वराज पब्लिक स्कूल रादौर के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति से समां बांधा। मौके पर डॉ. माला शर्मा, पूजा माटिया प्रधान, नीलम बंचल, लीला रोहिला, साक्षी पुरुथी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed