फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three youths were duped of Rs 46.50 lakh

Yamuna Nagar News: तीन युवकों से 46.50 लाख ठगे

Fri, 31 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 31 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three youths were duped of Rs 46.50 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के तीन युवकों से साइबर ठगी हो गई। ठग ने उनसे 46.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने तीनों मामलों अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शिकायत हुड्डा सेक्टर 17 निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर ग्लाइडबीट नाम से लिंक भेजा। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो वह एक ग्रुप से जुड़ गया। जिसमें क्रिप्टो ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर बातचीत चल रही थी। इसके बाद आरोपियों ने उससे बात करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे क्रिप्टो ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट करके अधिक प्रॉफिट कमाने का झांसा दिया। उसने आरोपियों पर विश्वास करके 15 सितंबर से 13 अक्टूबर तक 40 लाख रूपये क्रिप्टो ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट कर दिए। मगर इसके बाद उसे प्रॉफिट के पैसे नहीं मिले। जब उसने आरोपियों से बात की तो आरोपियों ने उसे ग्रुप से बाहर कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मुसिंबल निवासी हवा सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर को उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। जिसमें आरटीओ ई-चालान एपीके की फाइल भेजी गई थी। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके अकाउंट से दो लाख रुपये कट गए।
जब उसने पैसे काटने का मैसेज देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। गांव श्यामपुर निवासी करम सिंह ने बताया कि गत 20 जून को उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो वह एक ग्रुप से जुड़ गया।
ग्रुप में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के संबंध में बातचीत चल रही थी। इस दौरान आरोपियों ने उससे बात करनी शुरू कर दी और उसे शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्टमेंट करने को कहा।

उसने आरोपियों पर विश्वास करके साढ़े चार लाख रुपये उनके द्वारा बताए गए अकाउंट में डाल दिए मगर इसके बाद आरोपियों ने उसे प्रॉफिट के पैसे नहीं दिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed