{"_id":"6341e36ff9bc06752032bf32","slug":"three-youths-arrested-for-drug-smuggling-30-grams-of-smack-country-made-pistol-and-nine-rounds-recovered-yamuna-nagar-news-knl123822729","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, 30 ग्राम स्मैक, देसी पिस्टल और नौ राउंड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार, 30 ग्राम स्मैक, देसी पिस्टल और नौ राउंड बरामद
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने शुक्रवार रात को नाइट डोमिनेशन के दौरान बोलेरो गाड़ी में घूम रहे तीन नशा तस्करों को एक देशी पिस्टल व नौ राउंड के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 30 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई। बरामद स्मैक की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। तीनों आरोपियों पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
डीएसपी राजीव ने बताया कि सेल के इंचार्ज प्रमोद वालिया व उनके आजाद नगर एएनसी चौकी इंचार्ज राम कुमार को सूचना मिली कि तीन युवक बोलेरो गाड़ी में शास्त्री कॉलोनी में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर शास्त्री कॉलोनी में घूम रहे तीनों युवकों को बोलेरो गाड़ी सहित काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट खेल विभाग के कोच अमित कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़ी गई गाड़ी की तलाशी ली। पूछताछ में युवकों की पहचान रेलवे कॉलोनी निवासी रजत उर्फ पंडित, शांति कॉलोनी निवासी प्रवेज व शांति कॉलोनी निवासी शोएब के नाम से हुई। आरोपी परवेज के पास से एक देशी पिस्टल व नौ राउंड बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी के पास से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी रजत की गाड़ी बोलेरो भी कब्जे में ली गई।
जेल से बाहर आते ही फिर की नशे की तस्करी शुरू
इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामले दर्ज है। आरोपी पहले भी नशा तस्करी में गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन जेल से बाहर आते ही फिर से नशे की तस्करी शुरू कर दी। तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। वह इकट्ठे ही नशा तस्करी करते हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश से नशे की तस्करी करते हैं और हरियाणा के यमुनानगर में आकर युवाओं को बेचते हैं। अवैध हथियार भी उत्तर प्रदेश से लेकर आए थे और आगे इसे भी सप्लाई करना था। आरोपी अपने बचाव के लिए अवैध हथियार रखते थे। अभी पुलिस मामले की जांच करेगी। इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी परवेज करीब एक माह पहले जेल से जमानत पर बाहर आया। आरोपी शोएब चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। आरोपी रजत 10 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया। तीनों आरोपी नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद थे।