फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Friend killed Irrfan over a financial transaction

Yamuna Nagar News: लेनदेन में दोस्त ने की थी इरफान की हत्या

Sun, 04 Oct 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Friend killed Irrfan over a financial transaction
इरफान। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ईंट-भट्ठों में मिट्टी की आपूर्ति करने वाले विजय कॉलोनी जगाधरी निवासी 64 वर्षीय इरफान की हत्या उसके साथ कारोबार के सिलसिले में पैसों का लेनदेन रखने वाले दोस्त राकेश ने ही की थी। पुलिस ने शनिवार को सीआईए-वन में डीएसपी ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी राकेश ने पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस वारदात में इस्तेमाल डंडे की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। डीएसपी के अनुसार इरफान और खारवन गांव निवासी राकेश कुमार के बीच काफी समय से दोस्ती थी। दोनों के बीच कारोबार के सिलसिले में रुपये का लेनदेन भी होता था।
विज्ञापन

राकेश ने इरफान से पहले कुछ रकम ली थी। इरफान पिछले कुछ समय से अपनी रकम वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 29 सितंबर की शाम दोनों पांवटा साहिब से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान उससे अपने पैसे वापस मांगने लगा। इसी दौरान लेनदेन को लेकर दोनों में बहस हो गई। इस दौरान राकेश ने बहाने से जयधर के पास कार रोक दी।
इसके बाद सड़क के किनारे पड़ा पत्थर उठाकर इरफान के सिर पर वार कर दिया। हमले में घायल हुआ इरफान अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागने लगा। इसके बाद राकेश ने कार में रखा डंडा उठाया और इरफान का पीछा किया। सिर में चोट लगने के कारण इरफान ज्यादा दूर नहीं भाग सका और खेत में गिर गया। पुलिस के अनुसार इसके बाद राकेश ने डंडे से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में राकेश शव छोड़कर भाग गया।
खेत में मिला था खून से सना शव
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि 30 सितंबर को गांव जयधर के खेतों में इरफान का शव खून से सना मिला था। सूचना मिलने पर थाना छछरौली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी कमलदीप गोयल ने सीआईए-वन प्रभारी राज कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल मुख्य आरोपी राकेश कुमार को दादूपुर हेड रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पैसों के लेनदेन को लेकर हुई बहस के बाद हत्या करने की बात कबूल की है।

लेनदेन की रकम का नहीं हुआ खुलासा
पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इरफान को राकेश से कितनी रकम वापस लेनी थी। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पांवटा साहिब जाते समय इरफान अपने साथ कितनी नकदी लेकर गया था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि वारदात में इस्तेमाल डंडे की बरामदगी के की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed