फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   81 private buses will operate on rural routes

Yamuna Nagar News: ग्रामीण रूटों पर चलेंगी 81 निजी बसें

Sun, 04 Oct 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
81 private buses will operate on rural routes
यमुनानगर रोडवेज डिपो पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोडवेज में बसों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने निजी बसों को रूट पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के विभिन्न ग्रामीण मार्गों पर कुल 81 निजी बसों को परमिट दिए जाएंगे। विभाग की योजना ऐसे रूटों को भी बस सेवा से जोड़ने की है, जहां अब तक न बस नहीं चली है।
परिवहन विभाग की ओर से नए रूट चिह्नित कर परमिट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय के साथ-साथ आसपास के शहरों तक आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। बसों की कमी के कारण यात्रियों में रोष बढ़ रहा था। िजी बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

सबसे अधिक 25 परमिट यमुनानगर से अंबाला कैंट वाया दोसड़का रूट के लिए दिए जाएंगे। यमुनानगर से नारायणगढ़ वाया व्यासपुर मार्ग पर 16 परमिट प्रस्तावित हैं। इसी तरह यमुनानगर से कुरुक्षेत्र वाया दामला, रादौर मार्ग पर आठ बसें चलाने की तैयारी है। साढौरा से शाहबाद वाया दोसड़का, बराड़ा मार्ग पर 10 बसों को परमिट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं साढौरा से ताजेवाला वाया छछरौली, शेरपुर मोड़, प्रतापनगर मार्ग पर चार, यमुनानगर से हाफिजपुर वाया छछरौली, कड़कौली, मुजाफत मार्ग पर चार परमिट होंगे। इसके अलावा यमुनानगर से मेघुवाला वाया जगाधरी, छछरौली, प्रतापनगर, टिब्बी अराइयां मार्ग पर दो, यमुनानगर से इंद्री वाया दामला, रादौर मार्ग पर चार और साढौरा से अंबाला शहर वाया दोसड़का, मुलाना, साहा मार्ग पर दो परमिट प्रस्तावित हैं।
इसी तरह प्रतापनगर से कुरुक्षेत्र वाया लेदी, व्यासपुर, सरस्वतीनगर, गजलाना मार्ग पर दो तथा साढौरा से यमुनानगर वाया पाबनी, जगाधरी मार्ग पर चार निजी बसों को परमिट दिए जाएंगे। विभाग के अधिकारययों का कहना है कि इन बसों के संचालन से ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन का दायरा बढ़ेगा।

जल्द शुरू होगा संचालन
परिवहन विभाग के एडीटीओ गुरप्रीत संधू का कहना है कि विभिन्न रूटों पर निजी बसें चलाई जानी हैं। इसके लिए परमिट देने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही परमिट फाइनल होते ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed