फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers distressed as paddy arrivals surge but procurement pace remains sluggish

Yamuna Nagar News: धान की आवक तेज, खरीद की धीमी रफ्तार से किसान परेशान

Sun, 04 Oct 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers distressed as paddy arrivals surge but procurement pace remains sluggish
धान की बोरियों से अटी रादौर की अनाज मंडी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ने के साथ ही हालात बिगड़ने लगे हैं। मंडियों में किसानों को धान बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं खरीद की रफ्तार धीमी होने और खरीदे गए धान का समय पर उठान नहीं होने से आढ़तियों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। अभी पांच मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
जिले की मंडियों में अब तक करीब 5235 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसके मुकाबले मंडियों में आवक लगातार बढ़ रही है। रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियां धान लेकर मंडियों में पहुंच रही हैं। सबसे अधिक 2269 मीट्रिक टन धान की खरीद जगाधरी अनाज मंडी में हुई है। आवक बढ़ने के बावजूद खरीद और उठान की गति कम होने से मंडियों में जगह की समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान मुनीष कांबोज का कहना है कि मंडियों में खरीदे गए धान का समय पर उठान नहीं होने से आढ़तियों के सामने भंडारण की समस्या खड़ी हो गई है। आढ़तियों का कहना है कि एक तरफ मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ पहले से खरीदे गए धान का उठान नहीं हो रहा। ऐसे में नई आवक के लिए जगह बनाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीदने से बच रही एजेंसियां : भाकियू
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना और निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर ने कहा कि मंडियों में किसान परेशान हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि उठान की समस्या के कारण खरीद एजेंसियां भी धान खरीदने से बच रही हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है। यदि धान की खरीद और उठान की गति नहीं बढ़ाई गई तो आने वाले दिनों में मंडियों में स्थिति और खराब हो सकती है। रोजाना बड़ी संख्या में किसान फसल लेकर पहुंच रहे हैं।

खरीद प्रक्रिया सुचारू चल रही : डीएफएससी
डीएफएससी नितिश सिंगला का कहना है कि प्रशासन और राइस मिलरों के बीच बातचीत चल रही है। मंडियों में धान की खरीद भी सुचारू रूप से चल रही है।
रादौर में अब तक 626.8 मीट्रिक टन की खरीद
रादौर। शहर की अनाजमंडी में धान की आवक तेज हो गई है। शनिवार को किसान धान से भरी ट्रालियां लेकर मंडी पहुंचे। खरीद एजेंसी वेयरहाउस ने शनिवार को सरकारी खरीद की। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कांबोज ने बताया कि वेयरहाउस और हैफेड 626.8 मीट्रिक टन धान खरीद चुका है। उन्होंने बताया कि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हैफेड तथा मंगलवार, वीरवार, शनिवार और रविवार को वेयरहाउस धान की खरीद करेगा। गुमथला और जठलाना मंडियों में सातों दिन हैफेड की ओर से खरीद की जाएगी। सचिव ने बताया कि अभी धान के उठान का कार्य शुरू नहीं हुआ है। उठान के 72 घंटे बाद किसानों को फसल का भुगतान किया जाएगा। किसानों से धान सुखाकर मंडी में लाने की अपील की गई है। संवाद

धान की बोरियों से अटी रादौर की अनाज मंडी। संवाद

धान की बोरियों से अटी रादौर की अनाज मंडी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed