फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three youth drowned while taking a bath into Western Yamuna Canal in Yamunanagar

यमुनानगर में बड़ा हादसा: पश्चिमी यमुना नहर में नहाते वक्त तीन युवक डूबे, एक की मिली लाश, दो की तलाश

Thu, 01 Jul 2021 10:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Jul 2021 10:01 PM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर जिले के जयधर गांव में गुरुवार को कोहराम मच गया। पश्चिमी यमुना नहर में नहाते वक्त इसी गांव के तीन युवक डूब गए। इनमें से एक की लाश मिल चुकी है। जबकि दो की तलाश की जारी है। अधिक गहराई में जाने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Three youth drowned while taking a bath into Western Yamuna Canal in Yamunanagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुनानगर जिले के गांव जयधर के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में नहाते वक्त तीन युवक डूब गए। पास में नहा रहे एक किशोर ने नहर में डूबे युवकों की सूचना उनके परिजनों व ग्रामीणों को दी। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचे और डूबे युवकों की तलाश की। वहीं, छछरौली पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक का शव बरामद किया गया। जबकि दो युवकों की देर शाम तक पुलिस नहर में तलाश कर रही थी। तीनों युवक गांव जयधर के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर में गांव जयधर निवासी 30 वर्षीय साजिद, 25 वर्षीय मुस्तकीम, 20 वर्षीय नसीम उर्फ सिम्मी व 15 वर्षीय आमिर खान नहाने पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंचे। नहाते समय साजिद, मुस्तकीम व नसीम गहरे पानी की ओर चले गए। जबकि आमिर खान नहर के किनारे पर कम पानी में नहाने लगा। 
विज्ञापन


अधिक पानी में गए तीनों युवक काफी देर तक नहर में मस्ती करते रहे। कुछ देर बाद एक के बाद एक तीनों युवक गहरे पानी में डूब गए। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। तभी नहर किनारे नहा रहे आमिर की नजर उन पर पड़ी। आमिर ने जैसे ही देखा कि उसके साथी डूब गए हैं तो वह घबराकर घर की ओर भागा। उसने युवकों के डूबने की सूचना परिजनों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर नहर में उनकी तलाश की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी नहर में तलाश की। काफी मशक्कत के बाद साजिद का शव नहर से बरामद किया गया। गोताखोरों ने शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। नहर में डूबे मुस्तकीम और नसीम उर्फ सिम्मी की देर शाम तक नहर में तलाश की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। 


छछरौली थाना प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि नहर से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। गोताखोरों की मदद से दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। नहर से बरामद शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed