फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three women selling utensils cheated jewelery worth lakhs

बर्तन बेच रही तीन महिलाओं ने 12 महिलाओं से लाखों के गहने ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three women selling utensils cheated jewelery worth lakhs
बर्तन बेचने के लिए गलियों में फेरी लगाकर बर्तन बेच रही तीन महिलाओं ने कस्बा की करीब 12 महिलाओं को ठग लिया। महिलाओं से लाखों रुपये के गहने लेकर चली गई। महिलाएं इंतजार करती रह गई कि वह उनके गहने लेकर आएंगी परंतु कोई वापस नहीं आया। पीड़ित महिलाओं की तरफ से थाना बिलासपुर में इस बारे में शिकायत दी गई। पुलिस महिलाओं की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

बिलासपुर के आंबेडकर नगर निवासी संतोष, सुखदेवी ने बताया बुधवार को वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान तीन महिलाएं बर्तन बेचने के लिए मोहल्ले में आई। तीनों महिलाओं का पहवाना राजस्थानी था। तीनों ने बताया कि वह पुराने बर्तन खरीदती हैं और बदले में नए बर्तन बेचती हैं। महिलाएं उनसे बर्तन पसंद करने लगी। काफी महिलाओं ने उनसे बर्तन खरीदे। इसके बाद वह चली गई। कुछ देर के बाद तीनों महिलाएं फिर से आई। इस बार उन्होंने महिलाओं को चांदी के गहने दिखाए। महिलाओं ने उनसे कहा कि उनके पास जेवर भी हैं। महिलाओं का कहना है कि यदि उनके पास पुराने जेवर हैं तो वह इसके बदले में उन्हें नए जेवर देंगी। साथ ही वजन के हिसाब से रुपये भी देंगे। जिसके जेवर 50 हजार रुपये के होंगे उसमें से वह 10 हजार रुपये खुद का कमीशन लेंगी। महिलाओं का कहना है कि तीनों ने पता नहीं उन पर क्या जादू किया जिसके बाद उन्होंने अपने कानों व हाथ पांव से भी जेवर उतार कर उन्हें दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed