फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three vehicles involved in illegal mining seized, 40 challaned

Yamuna Nagar News: अवैध खनन में लगे तीन वाहन सीज, 40 के चालान

Wed, 12 Mar 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles involved in illegal mining seized, 40 challaned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रशासन व खनन विभाग द्वारा जिले में चेकिंग के दौरान तीन वाहन सीज किया गया है। 40 वाहनों के चालान कर उन पर 15 लाख 56 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला से निकल रही यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों की जांच की जा रही है।
जिला में दिन-रात जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त टीमें जहां सड़कों पर बिना ई-रवाना बिल के खनिज वाहनों की जांच कर रही है। एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 750 वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीए विभाग द्वारा एक वाहन सीज कर पांच वाहनों का चालान कर उन पर चार लाख 60 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 109 वाहनों की चेकिंग के दौरान 13 वाहनों का चालान कर एक लाख 67 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 502 वाहनों की चेकिंग के दौरान 2 वाहनों को सीज किया गया तथा 15 वाहनों का चालान कर 4,57,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 127 वाहनों की चेकिंग के दौरान सात वाहनों का चालान कर चार लाख 71 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed