फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three thousand people did yoga together in Jagadhari grain market

Yamuna Nagar News: जगाधरी अनाज मंडी में एक साथ तीन हजार लोगों ने किया योग

Sun, 22 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three thousand people did yoga together in Jagadhari grain market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जगाधरी की अनाज मंडी में मनाया गया। इस दौरान एक साथ तीन हजार साधकों ने योग किया। इसमें विभिन्न स्कूलों के 800 व अलग-अलग कॉलेजों से 300 विद्यार्थी और 300 एनसीसी के स्वयंसेवक, दो हजार अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
जिला योग समन्वयक डॉ. सुनील कुमार की देखरेख में जिला योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार ने योग कराया। ऐसे ही जिले के हर खंड स्तर पर भी 500 से अधिक योग साधकों ने योग किया। जिला स्तर का योग दिवस कार्यक्रम 24 सेक्टर में बांटा गया था। लेकिन शहर से लेकर गांव तक लोगों में योग दिवस का उत्साह देखने को मिला। जिसे जहां मौका मिला वहीं योग किया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में पहुंचे राज्य सभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा के साथ-साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व विधायक बीएल सैनी ने कई प्रकार के आसन किए। वहीं आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी ने योग क्रियाएं करवाते हुए उनके क्या-क्या लाभ हैं के बारे में विस्तार से भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा ने कहा कि भारत की जो योग पद्धति है वही दुनिया को निरोग रख सकती है। योग शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनने का मूल मंत्र है। योग कला, विज्ञान और दर्शन का बेजोड़ उदाहरण है। योग में समूची मानवता को एकजुट करने की अद्भुत शक्ति है। जब योग जीवन का हिस्सा हो जाता है तो आयु, विद्या, यश और बल बढ़ने लगते हैं। इस मौके पर एडीसी नवीन आहूजा, सीईओ जिला परिषद वीरेंद्र सिंह ढुल, आईएएस अंडर ट्रेनिंग सुमन यादव, डीआरओ तरुण सहोता, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed