फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three shops caught fire due to short circuit

Yamuna Nagar News: शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग

Sun, 17 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Three shops caught fire due to short circuit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर में छोटी लाइन पर शुक्रवार देर रात देर रात को शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग बुझाते समय छत से गिरने से एक युवक घायल हो गया। दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान है।
यमुनानगर के छोटी लाइन स्थित बाजार में सुंदर सिंह की बैग की दुकान है और एक दुकान में उन्होंने गोदाम बना रखा है। उसी बिल्डिंग में विक्की चावला की चप्पलों की दुकान भी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को करीब 11:30 बजे दुकानों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। दुकानों के शटर बंद होने के कारण टीम को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की सूचना मिलने पर सुंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दुकानों के शटर उखाड़े। इसके बाद दुकानों अंदर लगी आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक युवक दुकान की बिजली सप्लाई बंद करने के लिए छत पर चढ़ा। छह से गिरने से वह घायल हो गया। युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया। सुंदर सिंह ने बताया कि दुकानों के पास बिजली के तारों का जाल है। शॉर्ट सर्किट होने से दुकानों में आग लगी है। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग की सूचना पर टीम मौके पर भेजी गई थी। आग पर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed