फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three people missing, police registered a case

तीन लोग लापता, पुलिस ने किए केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three people missing, police registered a case
यमुनानगर। अलग-अलग जगह से तीन व्यक्ति लापता हो गए। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। शिवपुरी ए निवासी प्रीति ने बताया कि उनके पति 34 वर्षीय महीपाल वर्कशाप रोड स्थित गोदाम पर कार्य करता है। रात को 10 बजे के करीब वह गोदाम से निकले। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ कही चले गए। रात को उन्होंने फोन कर सूचना दी कि वह घर नहीं आएगा। उसके जूते व फोन यमुना के पास से उठा लेना। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं लगा। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन

उधर, शिवपुरी ए कॉलोनी निवासी अनीता ने बताया कि उनका पति 46 वर्षीय भूषण कुमार सुबह घर से अपनी दुकान कांसापुर रोड पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। वहीं जैसको कॉलोनी निवासी पूनम ने बताया कि उनका पति 39 वर्षीय अरविंद कुमार मानसिक तौर पर परेशान है। वह 13 अक्तूबर की सुबह घर से निकल गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं लगा। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed