फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   three people died of corona

कोरोना से एक दिन में तीन लोगों की मौत, 37 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
three people died of corona
three people died of corona - फोटो : Yamuna Nagar
ट्विनसिटी में पहली बार कोरोना बम फूटा है। एक ही दिन में महिला समेत तीन कोरोना मौत हुई, वहीं 37 नए लोग संक्रमित मिले हैं। एक साथ इतने ज्यादा केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में हैं। मरने वालों में एक महिला देवधर गांव की है और वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। दूसरी मौत मुलाना कॉलेज में हुई है। जबकि मधु कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हो गई है। बड़ी बात ये है कि बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में आया एक पेशंट संक्रमित मिला था। अब इलाज करने वाला डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग इस अस्पताल के अन्य स्टाफ और इलाज कराने आएं लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है। वहीं भाजपा का एक बड़ा नेता भी कोरोना संक्रमित मिला है। पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन की खुशी में उसने सैकड़ों लोगों को लड्डू वितरित किए थे। इस दौरान काफी कार्यकर्ता भी उसके सम्पर्क में आएं थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इस भाजपा नेता की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने में जुटी है ताकि समय रहते कोरोना के पेशंट आईडेंटीफाई कर उनका इलाज किया जा सके। अगर इनमें से एक भी व्यक्ति जांच से छूट गया तो शहर में बड़ी तादाद में लोग संक्रमित मिल सकते हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 370 सैम्पल लिए गए हैं और सैम्पल लेने की प्रकिया देर रात तक जारी रही। अभी तक कुल 22532 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 20876 सैम्पलों कि रिपोर्ट नेगिटिव आयी है तथा 1178 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिला यमुनानगर में कुल 518 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिनमें से 58 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। 07 अगस्त की रात को 18 नये कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 85 वर्षीय महिला गांव सारन सरस्वतीनगर से, 2 वर्षीय लडका, 7 वर्षीय लडका किशनपुरा दामला से जो कि पॉजिटीव मरीज का कॉन्टेक्ट है, 41 वर्षीय पुरूष लक्ष्मीनारायण कॉलोनी जगाधरी से, 63 वर्षीय महिला मॉडल टाउन से, 49 वर्षीय पुरूष शास्त्री कॉलोनी यमुनानगर से, 11 वर्षीय लडकी, 34 वर्षीय महिला नया हमीदा कॉलोनी से, 44 वर्षीय महिला लक्ष्मीनगर कॉलोनी से, 77 वर्षीय महिला राजाराम गली जोगिन्द्र मार्केट से, 25 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय लडकी बसंत नगर जगाधरी से, 18 वर्षीय लडकी जो कि 4 माह बाद लखनउ उतरप्रदेश से आई है और गांधीधाम जगाधरी में रह रही है, 52 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरूष व 93 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कॉलोनी से, 52 वर्षीय महिला देवीभवन बाजार जगाधरी से व 44 वर्षीय पुरूष मनोहर कॉलोनी से। उन्होंने बताया कि 08 अगस्त 2020 को 19 नए कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 8 वर्षीय लडकी गांव भम्भोल से, 62 वर्षीय पुरूष शिवपुरी कॉलोनी से, 27 वर्षीय पुरूष भाटिया नगर से, 56 वर्षीय पुरूष ऑफिसर कॉलोनी जगाधरी से, 57 वर्षीय पुरूष, 67 वर्षीय महिला, 90 वर्षीय महिला आर्यनगर जगाधरी वर्कशॉप से जो कि पॉजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट हैं, 33 वर्षीय महिला गांव मनसूरपुर रादौर से, 32 वर्षीय पुरूष गांव नाहरपुर से, 24 वर्षीय पुरूष लक्ष्मीनगर कैम्प से, 27 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला नवाब कॉलोनी कैम्प से, 40 वर्षीय पुरूष चांद पुर से, 50 वर्षीय पुरूष अग्रसेन कॉलोनी रादौर से, 22 वर्षीय महिला सिविल लाईन जगाधरी से, 54 वर्षीय महिला जडोदागेट जगाधरी से, 40 वर्षीय पुरूष गांव कलानौर से, 45 वर्षीय पुरूष राजेश कॉलोनी जगाधरी से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed