फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three people cheated ten lakh rupees in the name of sending abroad, did not even return passport

विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों ने ठगे दस लाख रुपये, पासपोर्ट भी नहीं लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Three people cheated ten lakh rupees in the name of sending abroad, did not even return passport
तीन लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर सेक्टर 17 निवासी देवल से दस लाख रुपये ठग लिए। देवल ने ठगी का आरोप पंजाब के जीरकपुर के पार्वती एनक्लेव निवासी अरूप भट्टाचार्य, चंडीगढ़ के नया गांव निवासी तजिंद्र सिंह व उत्तर प्रदेश के शामली निवासी अश्वनी कुमार पर लगाया है। उसका कहना है कि उससे आरोपियों ने दस लाख रुपये, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज लिए। लेकिन आरोपियों न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपये व दस्तावेज लौटाए। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 निवासी देवल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हर मंगलवार को चिट्टा मंदिर में माथा टेकने जाता है। वर्ष 2021 में वह मंदिर में माथा टेकने गया। यहां पर अपने दोस्त से विदेश जाने के बारे में बात करने लगा। इसी दौरान जीरकपुर निवासी अरूप भट्टाचार्य उसके पास आया। रास्ता पूछने के बहाने वह बात करने लगा। इस दौरान आरोपी ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। जीरकपुर में मोतियाज बिल्डिंग में आरसीएम के नाम से कार्यालय बनाया हुआ है। आरोपी ने उन्हें विजिटिंग कार्ड दे दिया। वह भी आरोपी के झांसे में आ गया। उससे फोन पर बातचीत होती रही। अगले मंगलवार को फिर अरूप भट्टाचार्य, तेजिंद्र सिंह व उनका मैनेजर अश्वनी कुमार उससे मिले।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे विदेश भेजकर अच्छा रोजगार कर अधिक रुपये कमाने की बात कही। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उससे दस लाख रुपये मांगे। आरोपियों की बातों में आकर उसने उन्हें अपना, पत्नी व दोनों बच्चों के पासपोर्ट दे दिए। आठ लाख रुपये आरोपियों के खाते में डाले। जबकि दो लाख रुपये नकद दिए। पैसा लेने के बाद काफी समय बीत गया, लेकिन आरोपियों का कोई जवाब नहीं आया। जिस पर दोबारा आरोपियों के पास गया और पैसा वापस मांगा, तो उन्होंने दो चेक दिए। जब यह बैंक में लगाए, तो बाउंस हो गए। फिर से आरोपी से बात की, तो वह टाल मटोल करने लगा और पैसा देने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ज्ञान चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्टर-राकेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed