{"_id":"67783bb1f038c4a4c90437a5","slug":"three-more-accused-arrested-in-triple-murder-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130907-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तिहरे हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तिहरे हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार
Sat, 04 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह गांव में हुई फायरिंग में तीन लोगों हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर शूटरों तक हथियार पहुंचाने का शक है। पुलिस ने शुकवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों से शूटरों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
डीएसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को सीआईए-1 कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 26 दिसंबर को रादौर थानाक्षेत्र के गांव खेड़ी लक्खा सिंह गांव में जिम के बाहर बाइक पर सवार पांच शूटरों ने फायरिंग की थी।
फायरिंग में पंकज मलिक, वीरेंद्र और अर्जुन की मौत हो गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। कई पुलिस टीमें शूटरों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इसके अलावा शूटरों तक सुविधाएं पहुंचाने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इसी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उनसे पूछताछ की गई थी। आरोपियों में यमुनानगर के गोलनी गांव निवासी रविंद्र उर्फ कालू, अंबाला के डंग डेहरी निवासी गुरविंद्र, नाहन निवासी सूरज कुमार शामिल है।
विज्ञापन
आरोपियों ने शूटरों को जो सुविधाएं उपलब्ध कराई थी। उनमें ट्रांसपोर्ट से लेकर कई अन्य सुविधाएं शामिल थी। यही नहीं पुलिस को शक है कि आरोपियों ने शूटरों तक हथियार पहुंचाए और उन्हें छुपाया था। इस बिंदू पर भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रविंद्र उर्फ कालू को तीन दिन और गुरविंद्र व सूरज कुमार को चार-चार दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।