{"_id":"64c1856f2890e25ff608bdba","slug":"three-friends-were-beaten-with-sticks-and-rods-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-2995-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन दोस्तों को डंडों और रॉड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन दोस्तों को डंडों और रॉड से पीटा
Thu, 27 Jul 2023 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। क्षेत्र के भूड़कलां गांवमें तीन दोस्तों पर कुछ युवकों ने डंडों व रॉड से हमला कर दिया। जिसमें तीनों दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को नामजद करते हुए आठ-दस अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव भूडकलां निवासी बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दोस्त गांव का ही नितिन व अनुज उससे मिलने के लिए आए थे। इस दौरान उनका गांव देवधर निवासी विमल व आशीष के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने साथियों देवधर निवासी रोमिल, गांव कलेसर निवासी गुरमीत, गांव मेहर माजरा निवासी अनुज व आठ-दस अन्य के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।
इससे वह तीनों घायल हो गए। बाद में आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बंटी की शिकायत पर आरोपी विमल, आशीष, रोमिल, गुरमीत व अनुज को नामजद करते हुए आठ-दस अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।