{"_id":"5e4d82e28ebc3ef296359bb4","slug":"three-divorces-given-to-wife-yamuna-nagar-news-knl226991170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर क्षेत्र के गांव मंडौली निवासी विवाहिता ने पति पर तीन तलाक कहकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाह में एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर आरोपी पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। महिला ने शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मुस्लिम वूमेन एक्ट 2019, दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मंडौली निवासी साहिबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह दिसंबर-2017 में मलिकपुर खादर निवासी आदिल के साथ हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। निकाह के बाद उनके पास एक बेटा हुआ। आरोप है कि इस दौरान उसका पति आदिल, ससुर रिफाकत अली, सास अंजुम, ननद खतिजा उसे बार बार दहेज के लिए तंग करने लगे और उससे मायके से रुपये लाने के लिए कहने लगे। रुपये न लाने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। उसने यह बात अपने मायके वालों को बताई। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे पहली बार 22 हजार और दूसरी बार 17 हजार रुपये दिए। इसके बाद आरोपियों की मांग बढ़ने लगी। आरोप है कि अब उसके पति ने एक लाख रुपये की मांग की। लेकिन उसके माता पिता ये रुपये देने में असमर्थ हैं। इस पर उसने आरोपी पति को रुपये लाने से मना कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने गुस्से में आकर उससे मार पिटाई की। 15 फरवरी को लगातार दो दिन तक मार पिटाई की। इस मारपीट में ससुर, सास, नंनद और ताया ससुर ने भी पति का साथ दिया। इसके बाद उसके पति आदिल ने तीन तलाक कहकर उसे घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। किसी तरह वह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। इसाके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत आई है। महिला ने जिन पर आरोप लगाए हैं उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।