{"_id":"f40431ae648b406ddb7dc9590b80d47f","slug":"three-booked-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन पिता-पुत्र ने मारी थी रणबीर को गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन पिता-पुत्र ने मारी थी रणबीर को गोलियां
यमुनानगर
Updated Thu, 26 Sep 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर के फर्कपुर थाना क्षेत्र के कांसापुर मोड़ पर खेड़ी रागड़ान गांव निवासी रणबीर सिंह पर मंगलवार देर रात उन्हीं के गांव के पिता-पुत्र ने पुरानी रजिंश के कारण गोलियां दागी थीं।
जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
घायल रणबीर सिंह का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को दिए बयान में संतप्रीत ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम के लिए अपने पिता रणबीर सिंह के साथ बाजार आया था।
विज्ञापन
रात को जब वे दोनों घर लौट रहे थे तो रास्ते में कांसापुर मोड़ पर गांव के ही काला राणा, उसके पिता जोगिंद्र सिंह और गुरिंद्र गेरु ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया और उसके पिता पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। दो गोलियां उसके पिता रणबीर सिंह के पेट में लगी और एक गोली उनकीबाजू को चीरती हुई निकल गई।
शोर सुनकर आसपास के लोगों वहां इकट्ठे हुए, जिसके बाद तीनों हमलावर मौके से भाग गए। लोगों की मदद से घायल रणबीर सिंह को गाबा अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
पुलिस ने संतप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी काला राणा, जोगिंद्र और गुरिंद्र के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और आर्र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फर्कपुर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस संभावित क्षेत्रों में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होेंगे।