फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three arrested including the main accused in fake currency case

Yamuna Nagar News: नकली नोट प्रकरण में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including the main accused in fake currency case
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नकली नोट प्रकरण में यमुनानगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से छह हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने एक आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस प्रकरण में अगस्त 2024 में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर छछरौली थाने में केस दर्ज किया गया था।
सीआईए-1 प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि अगस्त 2024 में छछरौली थाना क्षेत्र में सात नकली नोट बाजार में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया था। उस समय सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिनके कब्जे से 13.66 लाख के नकली नोट भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि गैंग का मुख्य आरोपी कुरुक्षेत्र के लंढ़ी निवासी संदीप है।
विज्ञापन

उसके दो अन्य साथियों संजीव निवासी गांव लंढी कुरुक्षेत्र और प्रिंस निवासी का नाम भी सामने आया था। वीरवार को आरोपियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छह हजार रुपये के नकली नोट और वरना कार बरामद की है। संदीप को दो दिन की रिमांड पर लिया है। संजीव और प्रिंस को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी करेंसी को स्कैन कर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed