फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three accused of pushing liquor into canal on two days remand

शराब पिलाकर नहर में धक्का देने वाले तीनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Sat, 24 Aug 2019 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three accused of pushing liquor into canal on two days remand
यमुनानगर। दोस्त को शराब पिलाकर नहर में धक्का देकर वाले तीन आरोपियों को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन रिमांड पर लिया गया है। मामले में अभी एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। रिमांड में आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि खिजराबाद (प्रतापनगर) थाने में लापता हुए मामले की जांच उनकी टीम को दी गई थी। सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह की टीम बनाई गई। टीम ने खिजराबाद के पास से भूडकलां निवासी नसीम, अब्दुल व कुटीपुर निवासी नूर हसन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ हुई तो उन्होंने दोस्त को नहर में धक्का देने के मामले का खुलासा किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ये है मामला :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि आरोपी नसीम की कुटीपुर में नाई की दुकान है। आरोपी अब्दुल व नूर हसन भी नसीम की दुकान पर करते थे। लापता हुआ खिलावाला निवासी 17 वर्षीय लक्की भी वहां काम करता था। 25 जुलाई को नसीम की बाइक पर सवार होकर चारों दोस्त भूडकलां नहर की पटरी पर शराब पीने गए। वहां उन्होंने लक्की को शराब ज्यादा पिला दी। इसी दौरान किसी बात को लेकर लक्की के साथ तीनों दोस्तों की कहासुनी हो गई। फिर उन्होंने योजना बनाई और चारों बाइक पर सवार होकर हर्बल पार्क के पास नहर पर पहुंचे और तीनों दोस्तों ने लक्की को नहर में धक्का दे दिया और यह बात किसी को पता न चले इसलिए अपने अपने घर चले गए। परिजनों ने लक्की को काफी तलाश की। लेकिन जब वह नहीं मिला तो एक अगस्त को खिजराबाद थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी पूछताछ जारी :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि अभी लक्की का शव बरामद नहीं हुआ है। उसके लिएटीमों का गठन किया हुआ है। इसके अलावा आरोपी नसीम से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद करनी है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed