फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Threatened to kill by going live on Instagram

Yamuna Nagar News: इंस्टाग्राम पर लाइव होकर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 03 May 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill by going live on Instagram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। इंस्टाग्राम पर लाइव होकर दो लोगों ने आजाद नगर निवासी भीम को जान से मारने की धमकी दी है। आरोप जवाहर नगर निवासी जतिन व शांति कॉलोनी निवासी अभिषेक पांडे पर लगा है। आरोपियों के साथ उसका पूर्व में भी झगड़ा हो चुका है। जिस वजह से वह रंजिश रखे हुए हैं। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आजाद नगर निवासी भीम ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जवाहर नगर निवासी जतिन व शांति कालोनी निवासी अभिषेक पांडे के साथ उसका पूर्व में झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर वह रंजिश रखे हुए हैं। आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। अब आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर उसे गालियां देते हुए टांगें तोड़ने की धमकी दी है। आरोपी उसके साथियों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे वह दहशत में है। इस शिकायत पर शहर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed