{"_id":"5d49cc298ebc3e6ce8642c84","slug":"threat-yamuna-nagar-news-rtk5101146119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख दे दे, मैने चार मर्डर किए हैं, नहीं तो पांचवां तेरा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख दे दे, मैने चार मर्डर किए हैं, नहीं तो पांचवां तेरा होगा
विज्ञापन
पांच लाख रुपये मांगने की जानकारी देते ज्वेलर राजन वर्मा
- फोटो : YAMUNA NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे ससौली निवासी ईशान उर्फ इशू ने ससौली के न्यू वर्मा ज्वेलर्स संचालक राजन वर्मा से पांच लाख की फिरौती मांगी। हत्यारे ईशान ने ज्वेलर को कहा पांच लाख रुपये दे दो। मैंने चार मर्डर किए हुए है। पांचवां मर्डर तेरा कर दूंगा। घटना 15 जुलाई की है। ज्वेलर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि एक पुलिस कर्मी ने उसपर समझौता बनाने का दबाव बनाया। इसकी उसने एसपी का शिकायत दी। एसपी को शिकायत देने के बाद पुलिस ने देर शाम मामले में आरोपी ईशान पर केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गोविंद विहार ससौली निवासी राजन वर्मा ने बताया कि उसकी ससौली रोड पर सरकारी स्कूल के पास न्यू वर्मा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 15 जुलाई को शाम करीब छह बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था। तभी उसकी दुकान में ससौली निवासी ईशान उर्फ ईशू घुस आया। राजन वर्मा ने बताया कि ईशान वहीं आरोपी है, जिसने चोरी के गहने न खरीदने पर 29 जून को विष्णु नगर चुंगी के पास टिंकू ज्वेलर्स संचालक गुलशन के कंधे में कैंची घोपी थी। आरोपी ईशान पर मर्डर, मारपीट समेत कई केस दर्ज है। जिनमें वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। दुकान में घुसते ही आरोपी उसे धमकाने लगा। आरोपी ने उसे यह धमकी भी दी कि तूने पहले मेरे भाई रोहित के साथ पंगा लिया था। उसका भी तेरे से बदला लूंगा व तेरे को व तेरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। वर्मा ने बताया कि उसने उसी दिन इसकी शिकायत फर्कपुर थाना पुलिस को दी थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
मर्डर केस में हाईकोर्ट से बेल लेकर आया हुआ था आरोपी ईशान : वर्मा ने बताया कि आरोपी ईशान पर दो मर्डर केस दर्ज हुए थे। करीब नौ साल पहले आरोपी ने एक युवक को तलवार से मौत के घाट उतारा था। इस मामले में ईशान को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके अलावा ईशान पर शराब ठेके के कारिंदे को तलवार से हत्या करने का आरोप लगा था। लेकिन इस केस में ईशान कोर्ट से बरी हो गया था। मर्डर केस में आरोपी जेल में बंद था। कुछ माह पहले ही हाईकोर्ट से बेल लेकर आरोपी जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
जान जोखिम में क्यों डाल रहे हो, समझौता कर लो : राजन का आरोप है कि जब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी तो एएसआई रैंक के पुलिसकर्मी ने उसके मामले की जांच की। आरोप है कि इस दौरान कर्मी ने उसे कहा था कि क्यों जान जोखिम में डाल रहे हो, समझौता कर लो। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने मामले की शिकायत एसपी को दी। जिसके बाद एसपी ने पुलिस को केस दर्जकरने के आदेश दिए।
टिंकू ज्वेलर्स संचालक गुलशन के कंधे में घोपी थी कैंची : 27 जून को आरोपी ईशान उर्फ ईशू ने विष्णु नगर चुंगी स्थित टिंकू ज्वेलर्स संचालक गुलशन से मारपीट की थी। इस दौरान आरोपी ने उसके कंधे में कैंची घोप दी थी। गुलशन का आरोप था कि आरोपी दो युवतियों के साथ दुकान पर सोने की चेन बेचने के लिए आया था। उसने चेन चोरी की होने की बात कहकर उससे चेन लेने से मना कर दिया था। इसको लेकर उसने उसपर हमला किया था। बीच बचाव करने आए कर्मचारी से भी मारपीट की थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। तब भी पुलिस ने आरोपी ईशान पर केस दर्ज किया था।
मामले में आरोपी ईशान पर केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी पर हत्या के दो केस थे। इनमें एक में वह बरी हो चुका था। कुछ माह पहले ही वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया था।
दिनेश कुमार, एसएचओ, थाना फर्कपुर।