{"_id":"639f6d066ce66b3dee0f5757","slug":"third-consecutive-generation-in-the-family-prepared-in-lawn-tennis-yamuna-nagar-news-knl1310478199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: परिवार में लगातार तीसरी पीढ़ी लॉन टेनिस में तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: परिवार में लगातार तीसरी पीढ़ी लॉन टेनिस में तैयार
विज्ञापन
महंगे खेलों में से एक लॉन टेनिस में जगाधरी के श्रीनगर कॉलोनी का टंडन परिवार मिसाल बन गया है, जहां लगातार तीसरी पीढ़ी लॉन टेनिस खेल के लिए तैयार है। परिवार के पहले सुभाषचंद्र टंडन (नेहरू) फिर उनके बेटे ललित व आशुतोष और बेटी वंदना ने खेल में नाम चमका चुके हैं, वहीं अब आशुतोष की बेटियां आराध्या व आन्या भी कम उम्र में बड़े मुकाम पा रही हैं। ये दोनों राज्य स्तर पर खेलो हरियाणा यूथ गेम्स में भी हिस्सा ले रही हैं।
सुभाषचंद्र टंडन (नेहरू) व उनके छोटे बेटे आशुतोष टंडन राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट खेल चुके हैं। साथ ही आशुतोष एमएलएन कॉलेज यमुनानगर की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी व इंटर कॉलेज टूर्नामेंट जीत चुके हैं। सुभाषचंद्र के बड़े बेटे ललित टंडन अंतर राष्ट्रीय स्तर पर लॉन टेनिस में अपनी पहचान बना चुके हैं। ललित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेलने के साथ इंटर कॉलेज में दो बार चैंपियन रहे और दो बार रनअरप रहे। साथ ही ललित इंदौर में अंतर राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन टूर्नामेंट में 35 प्लस आयुवर्ग के डब्ल्स में रनअरअप रहे और 35 प्लस आयु वर्ग की वर्ल्ड रैंकिंग में डब्ल्स में 340वें रैंक व सिंगल्स में 735वें रैंक पर रहे हैं। ललित अभी यमुनानगर से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से लॉन टेनिस कोच हैं। साथ ही जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी हैं। सुभाषचंद्र की बेटी वंदना भी नॉर्थ जोन, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी व राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल चुकी हैं।
परिवार की लगातार तीसरी पीढ़ी में आशुतोष की बेटियां 12 वर्षीय आन्या व 11 वर्षीय आराध्या लॉन टेनिस कोर्ट में दो साल पहले रैकेट लिए उतरी। ताऊ ललित टेंडन से कोचिंग ली और अपने दादा सुभाषचंद्र व पिता आशुतोष व बुआ वंदना से भी खेल की बारीकियां जानी। साथ ही कड़े अभ्यास से इसी वर्ष अगस्त माह में अंडर-12 आयुवर्ग के डबल्स में आन्या व आराध्या ने एक साथ खेल राष्ट्र स्तर के टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले जून-2022 में करनाल में हुए राज्य स्तर के टूर्नामेंट में आन्या व आराध्या ने अपने-अपने एकल मुकाबलों में तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों ने बताया कि दादा, ताऊ, पिता व बुआ का देश के लिए अंतर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने व पदक जीतने का ख्वाब था, जिसे वह पूरा करेंगी। इसके लिए रोज तीन घंटे का खेल अभ्यास कर रही है। आन्या सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में सातवीं व आराध्या इसी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है।