{"_id":"631cf8bc9c18417cf20d16cf","slug":"thieves-stole-two-houses-in-the-same-way-in-purana-hamida-yamuna-nagar-news-knl1207325119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना हमीदा में एक ही तरीके से चोरों ने दो घरों में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना हमीदा में एक ही तरीके से चोरों ने दो घरों में की चोरी
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने पुराना हमीदा स्थित दो घरों समेत तीन घरों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुराना हमीदा में दोनों घरों में एक ही तरीके से चोरों ने चोरी की। एक घर में चोर कान्हा जी की मूर्ति, मोबाइल व छह हजार रुपये चोरी कर ले गए तो दूसरे घर से कान्हा जी की मूर्ति से सोने के कुंडल और तीन मोबाइल चुरा ले गए। एक घर में चोरी करते हुए महिला, व्यक्ति और दो बच्चे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। तीसरी चोरी सेक्टर-17 में हुई। जहां चोरों ने घर से हजारों का सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा के बेनी प्रसाद मोहल्ला निवासी नवदीप सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लैंडमार्क स्टोर में सेल्समैन का काम करता है। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी परमजीत कौर घर का दरवाजा बंद करके दूध और पनीर लेने डेयरी पर गई थी। वह और उसकी मां और बेटी घर पर सोए हुए थे। कुछ देर बाद जब पत्नी घर आई तो उसने देखा कि घर में रखी कान्हा जी की मूर्ति गायब थी। उसकी पत्नी ने उसे उठाया। जब उन्होंने जांच की तो घर से कान्हा जी की मूर्ति के साथ उसका मोबाइल और छह हजार रुपये से भरा पर्स भी गायब था। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज जांची तो उसमें एक महिला, व्यक्ति व दो बच्चे उनके घर में घुसते हुए और सामान चोरी कर बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। जांच अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
वहीं, पुराना हमीदा निवासी तरुण मेहता ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। शुक्रवार सुबह करीब पौने छह बजे वह घर से सैर करने के लिए हमीदा हेड की तरफ गया था। करीब सवा छह बजे जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के अंदर रखी कान्हा जी की पीतल की मूर्ति के सोने के कुंडल, उसके बेटे मानव व पत्नी के मोबाइल गायब थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ रसोई और बाथरूम से टोंटियां चोरी
जगाधरी। सेक्टर 17 निवासी नरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि उसने सेक्टर 17 में ही दूसरी जगह पर एक अन्य मकान खरीदा हुआ है। वीरवार की सुबह वह अपने घर को ताला लगाकर मकान पर चला गया था। शुक्रवार रात को जब वह अपने घर पर आया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो रसोई और बाथरूम की सभी टोंटियां व फिटिंग गायब थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
फीडर से 50 मीटर तार चोरी
बिलासपुर। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम बिलासपुर एसडीओ राम कुमार सैनी ने बताया कि चोरों ने रामपुर सब स्टेशन के फीडर से करीब 50 मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया। यह चोरी एक सितंबर से छह सितंबर के बीच हुई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद