फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole things from two houses and a temple

Yamuna Nagar News: दो घरों व मंदिर से सामान ले गए चोर

Sat, 06 Sep 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole things from two houses and a temple
यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र में वीआईपी कॉलोनी व गांव छोटाबांस स्थित घरों से चोर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए, वहीं थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव टिब्बी अराइयां स्थित मंदिर से भी सामान चोरी कर गए। रादौर पुलिस को दी शिकायत में गांव चिरसमी निवासी भविष्य ने बताया कि उनका मंडी गेट के पास वीआईपी कॉलोनी में घर है। यहां से एक सितंबर का रात गीजर, सिलिंडर, ट्रैक्टर की बैटरी, गराइंडर, बिजली के तार चोरी कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी असलम, जुनैद व अन्य पर मामला दर्ज कर लिया। रादौर पुलिस को गांव छोटाबांस निवासी ज्ञानचंद ने बताया कि तीन सितंबर की रात गांव में उनके घर से तीन छत के पंखे, पांच हजार नकदी, दो सोने की चेन चोरी कर लिए गए। थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में गांव टिब्बी अराइंया निवासी रणबीर ने बताया कि गांव में लक्ष्मी नारायण मंदिर है, जहां से तीन सितंबर की रात बैटरी व मोबाइल चोरी कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन

ट्यूबवेल से हजारों का चुराया सामान
यमुनानगर। रादौर पुलिस को दी शिकायत में गांव बकाना निवासी संदीप कुमार ने बताया कि तीन सितंबर की रात गांव में छह ट्यूबवेल के कमरों में सेंधमारी कर बिजली की मोटरें, स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर लिए गए। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। ऐसे ही बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में गांव नाभ निवासी बोधराज नो बताया कि चार सितंबर को उनके ट्यूबवेल से तार चोरी हुए। अपने स्तर पर जांच कर पाया कि घटना शोएब ने अंजाम दी। उसके खिलाफ शिकायत दी तो पुलिस ने उसे नामजद कर लिया। संवाद
विज्ञापन

शटरिंग प्लेट, मोबाइल व नकदी चोरी
यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव गनौली से चार सितंबर की अलसुबह शटरिंग के लोहे की 40-50 प्लेट चोरी हुई। इसमें देशराज की शिकायत पर छछरौली पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया। उधर, थाना छप्पर क्षेत्र के गांव बाल छप्पर में बलदेव का मोबाइल फोन व 1500 रुपये चोरी हो गए। बलदेव ने पुलिस को दी शिकायत में कमल नाम के युवक पर आरोप लगाया, जिसे पुलिस ने नामजद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed