{"_id":"65834c017f630861430ae0e9","slug":"thieves-stole-cash-jewelery-from-shop-and-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-10930-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरों ने दुकान और घर से नकदी, गहने चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरों ने दुकान और घर से नकदी, गहने चुराए
Thu, 21 Dec 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर शुरू की चोरों की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने सुनार की दुकान और एक घर से 76 हजार रुपये, दो किलो चांदी व सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जैसको कॉलोनी निवासी पारस सेठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने 16 दिसंबर को परिवार के साथ घर को ताला लगाकर अपने दूसरे घर चला गया था। तीन दिन बाद जब वह जैसको कॉलोनी वाले घर पर आया। उसे घर के मेन दरवाजे की ग्रिल और शीशा टूटा और सामान बिखरा मिला। घर के चार गुल्लक टूटे मिले, जिसमें से करीब 70 हजार रुपये गायब मिले। चोरों ने घर से अन्य सामान भी चोरी कर लिया।
उधर, महावीर कॉलोनी निवासी रमन वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव रतनगढ़ में रविदास मंदिर के पास रवित ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह शनिवार को दुकान बंद करके घर आ गया था। वब सोमवार को जब वह दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा हुआ मिला। शटर के ऊपर बना रोशनदान टूटा हुआ था। दुकान से छह हजार रुपये, दो किलो चांदी व पांच ग्राम सोने के आभूषण गायब मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।