फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole bikes from two places

चोरों ने दो जगहों से बाइक चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole bikes from two places
यमुनानगर। बाइक चारों का आतंक थम नहीं रहा है। अलग-अलग स्थानों से चोरों ने दो बाइक चोरी कर लीं। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव जागधौली निवासी रवि सैनी ने बताया कि वह अपने चाचा रामपाल की बाइक पर कहीं गया हुआ था। दोपहर 12 बजे के करीब उसने बाइक को घर के सामने गली में खड़ी किया और घर में चला गया। कुछ देर बाद वह आया तो बाइक गायब मिली।

वहीं, थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में लोहरान गली स्कूल रोड निवासी संजय लांबा ने बताया कि वह हर रोज बाइक को अपने घर के बाहर गली में खड़ी करता है। रात को भी उसने बाइक गली में खड़ी की थी। सुबह 7 बजे के करीब वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बाहर आया तो वहां पर बाइक नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed