फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole 15 thousand cash and jewelery from the house

चोरों ने घर से चुराई 15 हजार की नकदी और आभूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole 15 thousand cash and jewelery from the house
बिलासपुर के गांव बसातियावाला में चोरों ने सूने घर में घुसकर पेटी में रखे 15 हजार रुपये तथा सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव बसातियावाला निवासी संजीव कुमार ने बिलासपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 20 फरवरी को घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ बाहर गया था। जब वह देर शाम वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पेटी में रखे 15 हजार रुपये, गले का हार, टिक्का, चार अंगूठियां व अन्य आभूषण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed