फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves including Bilaspur stole four bikes from three places

बिलासपुर समेत चोरों ने तीन जगहों से चार बाइक चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves including Bilaspur stole four bikes from three places
यमुनानगर। बाइक चोरों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। चोरों ने बिलासपुर में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर समेत दो लोगों की बाइक चोरी कर ली। एक बाइक तो बस स्टैंड परिसर से चोरी हुई। जबकि दो अन्य जगहों से भी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने सभी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मिल्क खास निवासी गुरचरण सिंह ने थाना बिलासपुर पुलिस को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक बिलासपुर वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। सुबह उसने बाइक को बैंक के सामने खड़ा किया था। दोपहर तक बाइक बैंक के बाहर ही थी। इसके बाद किसी ने बाइक चोरी कर ली। काफी तलाश करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव अहड़वाला के मनदीप सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह छह बजे अपनी बाइक बिलासपुर बस स्टैंड पर बनी बिल्डिंग के पीछे खड़ी करके पीजीआई चंडीगढ़ चला गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह वापस आया तो वहां पर बाइक नहीं थी। अपने तौर पर आसपास सब जगह तलाश किया लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। बाइक चोरी से उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

उधर, थाना बूड़िया चौकी में दी शिकायत में गांव शाहपुर के संदीप कुमार ने बताया कि उसका लड़का आकर्षित घर से बाइक पर अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में गया था। उसने बाइक कालेज गेट के बाहर खड़ी की थी। तभी किसी ने उसकी बाइक को वहां से चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गुमथला राव निवासी निखिल शर्मा ने थाना जठलाना पुलिस को बताया कि वह 30 सितंबर को नगली पुल के पास बाइक को खड़ी करके उत्तर प्रदेश के गांव नसरुलागढ़ में काम के लिए चला गया था। दोपहर को वह वापस लौटा तो वहां पर उसकी बाइक नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed