फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves from home and jewelers' shop and hotel cleaned their hands on jewelery and goods worth lakhs

घर व ज्वेलर्स की दुकान व होटल से चोरों ने किया लाखों के गहनों व सामान पर किया हाथ साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves from home and jewelers' shop and hotel cleaned their hands on jewelery and goods worth lakhs
ज्वैलर की दुकान और होटल से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

मानकपुर में बाड़े से 120 भेड़ चोरी, चारों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने अलग अलग स्थानों पर ज्वेलर्स की दुकान, घर, होटल को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने जहां दुकान से करीब दो लाख के गहने उड़ाए, वहीं, घर से मंगलसूत्र व घड़ी चोरी की। चोरों ने गांव मानकपुर से 120 भेड़ भी चोरी कर ली। चारों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विष्णुनगर निवासी अतुल कुमार ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी विष्णुनगर में ही आदित्य ज्वेलर्स के नाम से सुनार की दुकान है। रोज की तरह रात करीब आठ बजे वह दुकान को ताला लगाकर अपने घर चला गया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसे उसके पड़ोसी दुकानदार चांदपुर निवासी दीपक भनोट ने फोन करके दुकान में चोरी होने की सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से दो किलो पुरानी चांदी, 750 ग्राम नई चांदी, करीब 40 हजार रुपये के पुखराज, पन्ना, मोती व अन्य नग, और करीब तीन हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर में सोया था परिवार, चोर मंगलसूत्र व घड़ी चुरा ले गए
बूड़िया। किला मोहल्ला निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि रोज की तरह रात को वह अपने परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। सुबह जब वह उठा तो उसने देखा कि घर का गेट खुला पड़ा है। जब उसने कमरे की जांच की तो उसमें सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कमरे से उसकी पुत्रवधू का मंगलसूत्र, एक घड़ी व अन्य सामान चोरी था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई भूपिंद्र सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़े से 120 भेड़ें चोरी, अज्ञात पर केस
जगाधरी। मानकपुर निवासी बलबीर ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 90 बड़ी भेड़ व 30 उनके बच्चे थे। रोज की तरह उसने इन्हें बाड़े में बंद किया था। सुबह छह बजे जब वह बाड़े में गया तो वहां से सभी 120 भेड़े गायब थी। उसने आसपास उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। आरोप है कि अज्ञात ने उसकी 120 भेड़े चोरी कर ली है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल की खिड़की तोड़ लैपटॉप व प्रिंटर चुराया
जगाधरी। पंजेटों निवासी अनिल कुमार ने सदर जगाधरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेतों में ताज नाम से होटल बनाया हुआ है। सुबह जब वह होटल गया तो उसने देखा कि होटल के पीछे की खिड़की टूटी हुई थी। जांच करने पर होटल से एक लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य सामान चोरी था। उसका आरोप है कि उसके होटल से उनके गांव के ही मनीष व अमन ने सामान चोरी किया है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed