{"_id":"610eed488ebc3e7b985a7eca","slug":"thieves-broke-pnb-atm-could-not-withdraw-cash-yamuna-nagar-news-knl792406116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तोड़ा पीएनबी का एटीएम, नहीं निकाल पाए नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तोड़ा पीएनबी का एटीएम, नहीं निकाल पाए नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय रोड स्थित पीएनबी गोविंदपुरी शाखा के एटीएम को चोरों ने तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन नकदी निकालने में नाकाम रहे। इस दौरान चोरों ने बूथ में स्थित पासबुक एंट्री व रुपये जमा करने वाली मशीन को छोड़ दिया। चोरी की यह घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजाब नेशनल बैंक गोविंदपुरी शाखा प्रबंधक मलकीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बैंक के पास ही एटीएम बूथ बना हुआ है। जिसमें एटीएम, पासबुक एंट्री मशीन व रुपये जमा करने वाली मशीन लगी हुई है। रोजाना की तरह वीरवार शाम को वह बैंक को बंद करवाकर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे उनके पास सूचना आई कि चोरों ने बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया है। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एटीएम टूटा हुआ था, जबकि अन्य मशीन सुरक्षित थी। उन्होंने बूथ में लगे सीसीटीवी की जांच की तो उसमें रात 3.15 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बूथ के अन्दर आया। जिसने एटीएम को तोड़कर पैसे चोरी करने की कोशिश की। करीब पांच-सात मिनट तक आरोपी बूथ के अंदर एटीएम तोड़ने का प्रयास करता रहा, लेकिन नकदी निकालने में नाकाम रहा। जब उन्होंने एटीएम को खोलकर नकदी व रिकार्ड की जांच की तो उसमें नकदी सुरक्षित मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।