फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thief made off with cash and three mobile phones from the showroom

Yamuna Nagar News: शोरूम से नकदी और तीन मोबाइल ले गया चोर

Wed, 24 Jun 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Thief made off with cash and three mobile phones from the showroom
सीसीटीवी में कैद गले से पैसे निकालता। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के पॉश मॉडल टाउन इलाके में स्थित कपड़ों के शोरूम की तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम के एग्जॉस्ट फैन को उखाड़कर अंदर घुसा चोर करीब 80 हजार रुपये व तीन मोबाइल चोरी कर ले गया। वारदात विधायक आवास और पुलिस अधीक्षक आवास से कुछ ही दूरी पर हुई। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मॉडल टाउन स्थित नजाकत शोरूम में देर रात चोर एग्जॉस्ट फैन के रास्ते अंदर दाखिल हुआ। मोबाइल की रोशनी के सहारे वह नीचे पहुंचा और काउंटर पर रखे गल्ले की तलाशी लेने लगा। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सफेद कुर्ता पहने और चेहरा कपड़े से ढके हुए दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में लोहे की रॉड भी नजर आ रही है।
विज्ञापन

चोर ने बड़ी इत्मीनान से पूरे शोरूम का जायजा लिया। अंधेरा होने के कारण उसने जेब से लाइटर निकालकर उसकी रोशनी में गल्ले की जांच की। कुछ देर बाद वह दुकान मालिक की कुर्सी पर बैठ गया और नकदी निकालकर एक थैले में भर ली। वारदात के बाद वह उसी रास्ते से निकल गया। मंगलवार सुबह शोरूम मालिक शाश्वत दुकान पर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी
रादौर। क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय नजर आया है। गांव गुमथला से एक ग्रामीण की एक्टिवा स्कूटी चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गुमथला निवासी तरुण कुमार ने बताया कि उसकी महाराजा इलेक्ट्रॉनिक नाम से दुकान है। उसने अपनी एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी की थी। रात करीब पौने नौ बजे जब वह घर जाने के लिए निकला तो स्कूटी मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed