फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be no auspicious work for two and a half months, Venus will set from 24th April

Yamuna Nagar News: ढाई माह नहीं होंगे मांगलिक कार्य, शुक्र 24 अप्रैल से अस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
There will be no auspicious work for two and a half months, Venus will set from 24th April
साढौरा। वैशाख कृष्णा चतुर्थी 24 अप्रैल से सात जुलाई 2024 तक शुक्र का तारा अस्त रहेगा। इसी दौरान वैशाख कृष्णा चतुर्दशी 7 मई से ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी 31 मई 2024 को गुरु का तारा अस्त रहेगा। इससे विवाह सहित मांगलिक कार्यों पर करीब अढ़ाई माह रोक रहेगी। हालांकि वैशाख शुक्ला तृतीया 10 मई को अबूझ मुहूर्त होने से विवाह करने में दोष नहीं रहेगा। ऐसे ही 23 मई को पीपल पूर्णिमा पर व 15 जुलाई को भड़ली नवमी भी अबूझ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन

पंडित डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि सनातन धर्म में शुभ कार्य विशेष मुहूर्त में किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में विवाह के लिए कुंडली मिलान व ग्रह नक्षत्रों की सही स्थिति को देखा जाता है। मुहूर्त विशेष में विवाह करने से देवी-देवता, नवग्रहों का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

विवाह के लिए गुरु व शुक्र तारा का आकाश में उदित होना जरूरी है। यदि ये दोनों तारा, ग्रह अस्त हों तो विवाह नहीं किया जाता। हर साल मई और जून में शादियों के मुहूर्त भरपूर मुहूर्त होते हैं, लेकिन इस बार 2024 में गुरु व शुक्र तारा अस्त होने से नए वर्ष में मई व जून में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है। इसके बाद चातुर्मास होने से चार माह कोई विवाह मुहूर्त नहीं है। मात्र चार दिन बसंत पंचमी, आखातीज, पीपल पूर्णिमा, भड़ली नवमी व इसके बाद देवउठनी एकादशी पर अबूझ मुहूर्त होने से शादियां हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2024 में विवाह मुहूर्त की तिथियां:-
जुलाई : 11, 12, 14, 19, 20, 21, 22, 23, 27, 30, 31
अगस्त : 5, 6, 7, 8, 11, 13, 19, 23, 24, 26, 27, 28
सितंबर : 4, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14
अक्टूबर : 3, 6, 7, 11, 12, 20, 21, 26, 27, 28
नवंबर : 3, 4, 6, 8, 9, 10, 14, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27
दिसंबर : 5, 6, 7, 11

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed