फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be echo of Bam-Bam bole, Kanwar Yatra will start from 22nd

Yamuna Nagar News: बम-बम बोले की रहेगी गूंज, 22 से शुरू होगी कांवड़ यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
There will be echo of Bam-Bam bole, Kanwar Yatra will start from 22nd
यमुनानगर। 22 जुलाई को कांवड़ यात्रा शुरू होगी, जोकि दो अगस्त चलेगी। वहीं यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से अभी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसी कड़ी में डीसी कैप्टन मनोज कुमार व एसपी गंगाराम पूनिया ने विभभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से सभी प्रबंध किए जाएंगे। डीसी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए जाएंगे व उनके साथ संबंधित थाना प्रबंधक भी रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर कांवड़ यात्रा को डाइवर्ट भी किया जा सकता है। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा बंदोबस्त पहले से ही कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला में प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु अलग-अलग स्थानों पर डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


लकड़ी मंडी रहेगी बंद
मनोज कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लकड़ी मंडी यमुनानगर-जगाधरी बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्र में प्राइवेट क्रेनों के मालिकों के फोन नंबर अपने पास रखे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जा सके। उन्होंने बताया कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा कांवड़ियों के लिए जगह-जगह जो शिविर लगाए जाएंगे, इसकी अनुमति अपने अपने उपमंडल के क्षेत्र में उपमंडल अधिकारी से ली जा सकेगी तथा सभी शिविर सड़क मार्ग से 200 फीट की दूरी पर हरिद्वार-सहारनपुर की तरफ से आते हुए बाई ओर तथा पीछे हटकर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कांवड़ शिविरों के आयोजक कांवड़ शिविरों में सीसीटीवी कैमरे, पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की उचित व्यवस्था करवाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम जगाधरी सोनू राम, एसडीएम रादौर जय प्रकाश, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed