फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was a two hour traffic jam due to a tree falling on the highway in Kalesar forest

Yamuna Nagar News: कलेसर जंगल में हाईवे पर पेड़ गिरने से दो घंटे लगा जाम

Thu, 26 Jun 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
There was a two hour traffic jam due to a tree falling on the highway in Kalesar forest
प्रतापनगर। तेज हवा व भारी बारिश से जगाधरी पांवटा नेशलन हाईवे स्थित कलेसर जंगल के पास पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे दोनों तरह वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान दो घंटे लोग हाईवे पर फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व वन विभाग ने पेड़ हटवाया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। बता दें कि दो दिन पहले भी हाईवे पर पेड़ गिरने से जाम लग गया था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ काट कर सड़क से हटाया। इसके बाद वाहनों को कतारबद्ध चलवा कर यातायात सुचारू किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बरसात में अकसर पहाड़ों से पेड़ गिर जाते हैं, कई बार पत्थर भी खिसक जाते हैं। ऐसे में बारिश के दिनों में यहां से निकलते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। संभव हो तो बारिश के दौरान ऐसे रास्तों से न गुजरें। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण पहाड़ों के पेड़ों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं तो मामूली तेज हवा में भी गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed