फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There has been a rise in the arrival of wheat, there is still slowness in lifting

Yamuna Nagar News: गेहूं की आवक में आई तेजी, उठान में अभी सुस्ती

Tue, 23 Apr 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
There has been a rise in the arrival of wheat, there is still slowness in lifting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनाज मंडियों में सोमवार को गेहूं की खरीद फिर से शुरू हो गई। रविवार को छुट्टी के कारण प्रशासन ने गेहूं की खरीद को बंद रखा था। इसी के साथ ही मंडियों में गेहूं की आवक ने भी जोर पकड़ लिया है। वहीं उठान का काम सुस्त चल रहा है।
अब तक मंडियों में 155937 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। मंगलवार को मंडियों में 25105 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा। वहीं उठान 83140 मीट्रिक टन गेहूं का ही हो पाया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा खरीदे गए गेहूं में से 29431 मीट्रिक टन, हैफेड का 44585 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन ने 9124 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के कारण गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो सकी थी। छुट्टी के दिन कुछ किसान तो मंडी में गेहूं लेकर पहुंच गए थे जबकि बाकी सोमवार होने का इंतजार कर रहे थे। इसलिए वह सोमवार को गेहूं लेकर मंडियों में पहुंचे। खेतों में कंबाइन मशीन द्वारा गेहूं की कटाई तेजी से की जा रही है। इस बार मजदूरों के माध्यम से गेहूं की कटाई न के बराबर ही करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को बार-बार मौसम खराब होने की चिंता सता रही है। इसलिए वह जल्द से जल्द खेत से फसल को समेट लेना चाहते हैं। गेहूं की आवक तेज होने से अनाज मंडियां गेहूं की बोरियों से अटने लगी हैं। उठान में बिल्कुल भी तेजी नहीं देखने को मिल रही। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब किसानों को गेहूं की फसल सुखाने के लिए मंडियों में जगह तक नहीं मिल रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed