फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are five classes in one room in the primary school of the MLA's village

Yamuna Nagar News: विधायक के गांव की प्राथमिक पाठशाला में एक कमरे में पांच कक्षाएं

Mon, 04 Aug 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
There are five classes in one room in the primary school of the MLA's village
जर्जर कमरे में आई दरार। संवाद
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो बार की कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पैतृक गांव गंदापुरा के राजकीय स्कूल में कुल 54 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला के 24 नौनिहाल शामिल है। नौनिहालों का दुर्भाग्य ये है कि उन्हें एक ही कमरे में पढ़ाई करनी पड़ रही है। प्राइमरी विंग की पांच क्लासें होने के चलते उतने ही कमरे होने चाहिए थे। हालात ये है कभी कमरे के अंदर और कभी बरामदे में ही क्लास लग रही है।
उधर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय की इमारत की दीवारों में दरारें आ चुकी है, जिसके नीचे विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। वहीं, दूसरी तरह एक इमारत जर्जर हो चुकी है। रही, कसर को विद्यालय के अंदर शिक्षकों के रिक्त पड़े पद पूरी कर रहे। इतना ही नहीं यहां के डीडीओ पर भी दो स्कूलों का भार है। कुल मिलाकर विधायक के गांव के इस स्कूल का पूरा सिस्टम डंवाडोल है।
विज्ञापन

बात करें तो राजकीय स्कूल में स्वीकृत पद छह है। इनमें वर्तमान में मिडिल में तीन है, जबकि हेड मास्टर सहित अन्य तीन पद और खाली पड़े हैं। इसके अलावा स्कूल में कोई चपड़ासी व चौकीदार नहीं। केवल पार्ट टाइम से इनसे कार्य लिया जा रहा है। स्कूल में कोई जनरेटर नहीं है, एक इनवर्टर उसी से काम चलाया जा रहा है। माली न होने पर स्कूल के मैदान और अन्य जगहों पर बड़ी-बड़ी घास उग गई है तथा कमरों में जाले लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के इस राजकीय स्कूल में कुल 54 विद्यार्थी है, जिसमें 30 मिडिल और 24 प्राइमरी विंग में। इन सभी विद्यार्थियों व नौनिहालों के बैठने के लिए कोई बैंच तक नहीं। केवल टाट-पट्टी पर बैठकर ही बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे। हालांकि स्कूल की तरफ से हर बार बैंच भेजने की डिमांड की जाती है।
डिमांड तो पूरी होना दूर की बात, पत्राचार का जवाब तक नहीं मिला। जिसका खामियाजा इन बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश और ठंड के मौसम में आती है। ठंडे फर्स पर इन बच्चों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। संवाद
स्कूल का रिपोर्ट कार्ड
विद्यार्थियों की संख्या - 54
शिक्षकों के स्वीकृत पद-3

कार्यरत शिक्षक-3
स्कूल में चौकीदार-नहीं

सफाई कर्मचारी-नहीं
स्कूल में स्टाफ की दिक्कत तो है, साथ ही प्राइमरी विंग में एक ही कमरा है। किसी तरह से मैनेज कर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल के बैंच के लिए हमने कई बार डिमांड भेजी है, लेकिन आज तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ है। इस तरह हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - नरेश कुमार, डीडीओ, गंदापुरा गांव।

विधायक के पति बोले, करते हैं कुछ
विधायक रेनू बाला से संपर्क करने पर उनका मोबाइल भँध मिला। इस पर उनके पति इजि. ऋषिपाल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि स्कूल में जो भी खामी है उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। इस मुद्दे को सत्र के दौरान उठाया जाएगा।

जर्जर कमरे में आई दरार। संवाद

जर्जर कमरे में आई दरार। संवाद

जर्जर कमरे में आई दरार। संवाद

जर्जर कमरे में आई दरार। संवाद

जर्जर कमरे में आई दरार। संवाद

जर्जर कमरे में आई दरार। संवाद

जर्जर कमरे में आई दरार। संवाद

जर्जर कमरे में आई दरार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed