{"_id":"67eaed46fda098a5aa064cd5","slug":"there-are-challenges-in-starting-a-startup-dr-surinder-kaur-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-135417-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप शुरु करने में आती हैं चुनौतियां : डॉ. सुरिंद्र कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप शुरु करने में आती हैं चुनौतियां : डॉ. सुरिंद्र कौर
Tue, 01 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित उद्यमिता विकास कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया। प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा स्वरोजगार के लिए नवाचार और रचनात्मकता जरूरी है। स्टार्टअप शुरू करने में चुनौतियों के साथ उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी बिजनेस में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और सक्रिय दृष्टिकोण का होना बेहद जरूरी है। स्टार्टअप में निवेशकों की मदद के लिए बिजनेस आइडिया को परिभाषित करना जरूरी है। बाजार का अनुसंधान के साथ विपणन रणनीति व व्यावसायिक ढांचा विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्कशाप में भाग लेने वाली 25 छात्राओं में से जो भी इनोवेटिव आइडिया के साथ अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहती है, तो कॉलेज उसकी पूरी मदद करेगा।
कार्यक्रम का आयोजन डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, इंक्यूबेशन स्किल डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सेल तथा मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।छात्राओं को सर्टिफिकेट व जूट बैग प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट के को-ओडिनेटर शोभित मैथानी, स्टेट हेड हरिमोहन, ट्रेनिंग पार्टनर रमन चावला सहित कॉलेज के टीचर्स ने छात्राओं को स्वरोजगार के बारे में थ्योरी व प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान की। इस मौके पर डॉ. सुनीता कौशिक, निशी मदान, डॉ. मीनाक्षी सैनी, पारूल सिंह, ममता थापर, मनिका सेठी, परमेश कुमार, डॉ. रंजना देवी, मंजीत कौर आदि मौजूद रहे।