फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

40 हजार रुपये समेत 80 हजार के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
theft
गांधी नगर में चोरों ने दिन दहाड़े सूने घर के ताले तोड़ 40 हजार रुपये की नकदी समेत करीब 80 हजार रुपये के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय महिला अपने मां से मिलने के लिए मायके गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। घर से नकदी व गहने गायब थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर की गली नंबर एक निवासी रिंपी ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने मकान का ताला लगाकर अपने मायके अपनी मां से मिलने गई थी। शाम को जब वह वापस आई तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में बैड के सिरहने पर रखी 40000 रुपये की नकदी, कानों के टोपस, उसकी मां की सोने की अगूंठी व चांदी की चैनों की जोड़ी गायब थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेजली निवासी प्रमोद कुमार ने हुडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। रविवार को जब वह वापस आया तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। जिसके अंदर से दो सोने की चूड़ियां, एक सोने की अंगूठी, कानों की बालियां व दस हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुसानी निवासी भूपिंद्र कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रायपुर में ज्वैलरी की दुकान है। रोज की तरह देर शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान के ताले टूटे पड़े हुए है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखी करीब 50 हजार रुपये की ज्वैलरी गायब थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू करदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed