फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

घर से एक लाख रुपये और मंगलसूत्र चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
theft
बुड़िया निवासी रजनी के घर से अलमारी में रखी एक लाख रुपये की नकदी व सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। महिला ने पति के साथ काम करने वाले दो दोस्तों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपी उसके पति से उधार लिए 15 हजार रुपये देने के लिए घर आए थे। बीमारी का बहाना बनाकर रात को उनके घर रुके और सुबह चले गए। उनके जाने के बाद जब उन्होंने अलमारी देखी तो रुपये व मंगलसूत्र गायब था। महिला ने इसकी शिकायत बुड़िया पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

बुड़िया निवासी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति खनन जोन में मजदूरी करता है। वहां पर राजस्थान निवासी रती उमरा व नबी भी उसके साथ काम करते थे। जिस कारण उसके पति की उन दोनों के साथ दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि एक दिन उसके पति के पास उन दोनों व्यक्तियों का फोन आया कि उन्हें 15 हजार रुपये की जरूरत है। वह कुछ दिन बाद उनके पैसे वापस कर देंगे। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने दोनों आरोपियों को उक्त पैसे दे दिए। मगर इसके बाद आरोपियों ने काफी दिन बीत जाने के बाद भी उनके पैसे वापस नहीं किए। सात सितंबर को उनके पास दोनों आरोपियों का फोन आया कि वह पैसे लेकर आ रहे हैं। दोनों आरोपी सात सितंबर को उनके घर पैसे लेकर आ गए। इस दौरान आरोपी बीमारी का बहाना कर उनके घर रात को ठहरने की बात कहने लगे। उन्होंने आरोपियों पर भरोसा कर उन्हें घर पर ही रात को ठहरने की कह दिया। सुबह होते ही दोनों आरोपी उन्हें पैसे देकर चाय नास्ता करने के बाद घर से चले गए। इसके बाद उसके पति को काम पर जाना था। जब उसका पति उसके पास से किराए के लिए पैसे मांगने लगा। तो उसने अपने पति को पैसे देने के लिए अलमारी खोली। तो उसने देखा कि अलमारी में रखी एक लाख रुपये की नकदी व उसकी लड़की का सोने का मंगलसूत्र गायब मिला। यह देखकर वह हैरान रह गई। महिला का आरोप है कि उनकी अलमारी से आरोपी रती उमरा व नबी ने ही रुपये व मंगलसूत्र चुराया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई दलबीर सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed