फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft of cash and jewelery by breaking the locks of the house

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़कर नकदी और गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash and jewelery by breaking the locks of the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोरों ने मुसींबल गांव में हरफूल सिंह के घर के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये और लाखों के गहनों पर हाथ साफ किया। चोरी के समय परिवार रिश्तेदारी में गया था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में हर फूल सिंह सैनी ने बताया कि दो मई को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। चार मई को जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी। अलमारी के अंदर से चार तोले सोने व 20 तोले चांदी के गहने और 50 हजार की नकदी गायब थी। चोरी की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एसी के तार, लोहे का सामान चुराया

जगाधरी। ग्रीन विहार निवासी सन्नी कुमार पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बूड़िया रोड पर बूड़िया चौक के पास डीए 4 ब्रेक के नाम से होटल है। होटल के पिछली तरफ नई बिल्डिंग के निर्माण का काम चल रहा है। 14 मई की रात को अज्ञात ने यहां से एसी के तार व लोहे का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed