फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

तीन स्थानों पर चोरों ने बोला धावा, नकदी समेत लाखों के जेवर साफ

Wed, 13 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Wed, 13 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
 सर्दी के मौसम के साथ ही चोर की वारदात का ग्राफ बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में अलग-अलग तीन स्थानों पर धावा बोल चोर नकदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर गए। संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस ने जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव शादीपुर के कृष्णा ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को परिवार के सदस्य घर पर सोये हुए थे। सुबह जब वह जागे तो अलमारी का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने जांच करने पर पाया कि घर से एक लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान नहीं हैं, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


 मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम की मदद से मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, बैंक कॉलोनी के रमेश कुमार ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान घर का ताला लगाकर गए थे, किंतु जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि घर से एलईडी, चांदी के आभूषण व अन्य सामान नहीं है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने जांच कर अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, मॉडल टाउन निवासी शशी छाबड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने 10 जनवरी को उनके घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed