फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft from five places including two shops

Yamuna Nagar News: दो दुकानों समेत पांच स्थानों से चोरी

Tue, 02 Apr 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Theft from five places including two shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोरों ने दो दुकानों व घर समेत पांच स्थानों से लाखों रुपये का सामान, नकदी व गहने चोरी कर लिए। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यमुना विहार कॉलोनी निवासी राकेश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गोपाल नगर में गोयल पोलिस मसाले की दुकान है। दोपहर करीब एक बजे वह अपनी दुकान पर लेटा हुआ था। इसी दौरान उसे नींद आ गई। दो बजे उसका बेटा खाना लेकर आया तो उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि उसकी दुकान का गल्ला टूटा हुआ था। गल्ले से लगभग 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने आसपास पता किया लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



उधर, विजय नगर कॉलोनी निवासी राजपाल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कॉलोनी में ही घसीटू कांटे के पास खुराना क्लाथ हाऊस के नाम से दुकान है। शाम करीब चार बजे वह दुकान का आधा शटर डाउन करके पड़ोस में गया था। करीब आधा घंटे बाद जब वह दुकान पर आया तो उसकी दुकान के अंदर अज्ञात युवक घुसकर चोरी कर रहा था। जब उसने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पीछा किया लेकिन आरोपी भाग निकला। जब उसने दुकान के गल्ले की जांच की तो उसपर ताला लगा था। तख्त पर रखी गद्दी के नीचे से 4300 रुपये की नकदी गायब थी। आरोपी युवक की पहचान विजय नगर कॉलोनी निवासी पारस के रूप में हुई। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, चंदाखेड़ी निवासी हुसनपाल ने बताया कि 30 मार्च को वह अपनी पत्नी मीना देवी व बेटे दीपक के साथ रिश्तेदारी में तलहेड़ी गांव गया था। शाम को वह घर वापस आए। गेट का ताला खोलकर जब वे अंदर गए तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी लोहे की पेटी का भी ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पेटी के अंदर से 15 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, सोने का टीका, चांदी की पाजेब व अन्य सामान चोरी था।


उधर, चोरों ने छप्पर बस स्टैंड के सामने खेत में लगे 50 सफेदे के पेट काटकर चोरी कर लिए। सुबह जब खेत मालिक मधु कॉलोनी निवासी अरुण कुमार खेत में पहुंचा तो चोरी का पता चला। छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, छप्पर थाना क्षेत्र के खानपुर राजपुतान गांव स्थित खेत में लगे सोलर से कंट्रोलर चोरी हो गया। पुलिस ने खेत मालिक खानपुर राजपुतान निवासी अनिल की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed