फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft by breaking the shutter of a shop near the police station

Yamuna Nagar News: पुलिस चौकी के पास दुकान का शटर उखाड़कर चोरी

Tue, 04 Nov 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the shutter of a shop near the police station
चोरी के बाद दुकान पर बिखरा पड़ा सामान। दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्विन सिटी में चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। ऐसे में लगातार चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। वहीं सोमवार तड़के चार बजे चोरों ने हमीदा पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर उखाड़ करीब छह लाख रुपये का सामान उड़ा लिया। सुबह जब अंधेरा छटा तो स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर उखड़ा देखा। इस पर उन्होंने दुकान के मालिक संजू प्रजापत को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चोरों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
दुकानदार संजू प्रजापत ने बताया कि उसकी सहारनपुर रोड पर प्रजापत इलेक्ट्रिकल के नाम से इन्वर्टर और बैटरी की दुकान है। सुबह करीब छह बजे उसे पास के ही दूसरे दुकानदार का फोन आया कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचा। दुकान के शटर में ताले लगे थे, लेकिन शटर को बीच में से किसी रॉड की मदद से उखाड़ा गया है।
विज्ञापन

शटर को ऊपर उठाकर दुकान में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा मिला। दुकान 30 से 40 नई बड़ी बैटरी, सेल्फ व अन्य स्पेयर पार्टस चोरी हो चुके थे, जिनकी कीमत चार से पांच लाख रुपए के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दुकान में ग्राहकों की भी कुछ बैटरियां ठीक होने के लिए आई हुई थीं, जिन्हें भी चोर ले गए और साथ में गल्ले में रखा कैश भी गायब मिला।
मामले में हमीदा चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर छानबीन की गई है। दुकानदार की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed