फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft at four places including shop and house

Yamuna Nagar News: दुकान और घर समेत चार स्थानों पर चोरी

Sun, 28 Apr 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Theft at four places including shop and house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दुकान व घर समेत चार स्थानों पर चोरी की। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

औद्योगिक क्षेत्र स्थित मीट मार्केट के थापा किरयाना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान में एग्जॉस्ट फैन के हॉल से घुसे और गल्ले के अंदर से नकदी व सामान चोरी कर लिया। दुकानदार ने बताया कि रोज की तरह रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा था। गल्ला टूटा हुआ था। जिसके अंदर से नकदी गायब थी। इसके अलावा दुकान से तेज, घी, चाय पत्ती व अन्य सामान गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उधर, चोरों ने अमादलपुर गांव निवासी पूर्ण चंद के बाड़े से छह सुअर चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, फर्कपुर की तारापुरी कॉलोनी निवासी नवीन सोनी के घर से चोर इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। उधर, ठसका खादर के पास केसीसी कंपनी की पोकलाइन से चोरों ने 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया। सभी मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed