{"_id":"66aae70fc20012edd201e3fc","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123011-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 01 Aug 2024 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पुराना हमीदा निवासी 27 वर्षीय भारत भूषण का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। जब युवक काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। परिजनों ने खिड़की से झांका तो वह पंखे की कुंडी से लटका हुआ था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि भारत भूषण बुधवार को घर पर ही था। करीब 11:00 बजे वह अपने कमरे में चला गया और अंदर की कुंडी लगा ली लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं दिया। हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज गुरदयाल का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद भी नहीं हुआ।