फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The working of the RRR center was explained to the children

Yamuna Nagar News: बच्चों को बताई आरआरआर सेंटर की कार्यप्रणाली

Sun, 04 Jan 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The working of the RRR center was explained to the children
बच्चों को जागरूक करते आईईसी एक्सपर्ट आकाश। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत बाल भवन कांसापुर स्थित रिड्यूज रियूज रिसाइकल (आरआरआर) सेंटर पर स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईईसी एक्सपर्ट आकाश ने बच्चों को आरआरआर सेंटर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
उन्होंने बच्चों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। साथ सेनिटेशन एवं व्यक्तिगत हाइजीन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। बच्चों ने स्वच्छता अपनाने तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए संकल्प लिया। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे दैनिक खरीदारी में पॉलीथिन का प्रयोग न करें और स्वयं कपड़े या जूट के थैले साथ लेकर चलें। स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार लोकेश सेन ने कहा कि जब तक हर नागरिक इसमें अपनी सहभागिता नहीं निभाएगा, तब तक स्थायी स्वच्छता संभव नहीं है। उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण, नालियों के जाम होने एवं पशुओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed