फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The workers who came to the gherao did not get the MLAs, sat on the dharna there

डैम निर्माण हस्ताक्षर कार्यक्रम में दोनों मुख्यमंत्रियों को परोसा जाएगा सरसों की साग, मक्की की रोटी व चूरमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The workers who came to the gherao did not get the MLAs, sat on the dharna there
मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Yamuna Nagar
बिलासपुर। आदिबद्री के विकास को लेकर 21 जनवरी को एमओयू पर साइन करने के लिए आदिबद्री पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों व अन्य मंत्रियों का देसी खाने से स्वागत किया जाएगा। दोनों मुख्यमंत्रियों को खाने में मक्की की रोटी सरसों का साग, बाजरे की रोटी, खिचड़ी व चूरमा परोसा जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियां को अंतिम रूप देने के लिए दिन रात जुटे हैं। करीब चार घंटे चलने वाले कार्यक्रम में 341 करोड़ की परियोजनाओं को अमली जामा पहनाया जाएगा। जिसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पर काठगढ़ के को-ऑपरेटिव सोसायटी के पास दो हेलीपैड बनाए गए हैं। सबसे पहले सरस्वती उद्गम स्थल पर पूजा की जाएगी। इसके बाद आदिबद्री मंदिर व केदारनाथ मंदिर में पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

वन विभाग के विश्राम गृह में कुछ देर आराम के बाद सरस्वती सरोवर के समीप बनाए गए पंडाल में दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद पंडाल में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा डैम, बैराज, सड़क व अन्य परियोजनाओं के बारे विस्तृत रूप से समझाएंगे। डैम में पहाड़ों से आने वाला बारिश का पानी स्टोर करने की योजना है। यहां से पानी का बंटवारा कर सरस्वती नदी में छोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार सरस्वती हेरिटेज बोर्ड से सरस्वती की धारा को धरा पर लाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed