फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowd in the OPD; patients left distressed while waiting for check-ups as four doctors were on leave

Yamuna Nagar News: ओपीडी में भीड़, चार डॉक्टर छुट्टी पर होने से जांच के लिए बेहाल रहे मरीज

Tue, 08 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Crowd in the OPD; patients left distressed while waiting for check-ups as four doctors were on leave
जिला अस्पताल में फिजि​शियन के छुट्टी पर होने से दूसरे डॉक्टर की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार का दिन मरीजों के लिए किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं रहा। रविवार के अवकाश के बाद खुली ओपीडी में मरीजों का हुजूम उमड़ पड़ा। पर्ची कटवाने से लेकर डॉक्टरों के केबिनों और दवा अफरातफरी का माहौल नजर आया।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब पता चला कि अस्पताल के चार मुख्य डॉक्टर एक साथ छुट्टी पर हैं। दोपहर 12 बजे के बाद भी अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लंबी कतारें लगी थीं, जहां आगे निकलने की होड़ में मरीज और उनके तीमारदार धक्का-मुक्की करते दिखे।
विज्ञापन

औसतन 2,400 मरीजों की दैनिक ओपीडी वाले इस अस्पताल में अव्यवस्था का आलम यह था कि डॉक्टर केबिनों के बाहर बैठने तक की जगह नहीं बची थी। अस्पताल में सबसे खराब हाल हड्डी रोग विभाग और फिजिशियन के केबिनों के बाहर दिखा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश कोहली, फिजिशियन डॉ. आईएनएल कुमार, डॉ. सुनील और डॉ. महक सोमवार को अवकाश पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जो डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद भी थे, उनमें से कई ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में व्यस्त थे। हड्डी रोग विभाग के बाहर मरीज अपनी बारी के इंतजार में घंटों कुर्सी पर बैठे रहे। वहीं फिजिशियन के न होने के कारण उनके मरीजों को दूसरे डॉक्टरों के पास भेजा गया, जिससे वहां दबाव दोगुना हो गया। इतना ही नहीं, ड्यूटी के दौरान कुछ अन्य डॉक्टरों का सीट से उठकर चले जाना भी मरीजों की परेशानी बढ़ाता रहा।
बदलते मौसम से बढ़े वायरल के मरीज
इस समय बदलते मौसम के कारण शहर में वायरल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे आशीष कुमार, संजीव और सतबीर ने बताया कि वे बीते कई दिनों से तेज बुखार और बदन दर्द से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी आकर लाइन में लगे, लेकिन यहां आकर पता चला कि फिजिशियन साहब छुट्टी पर हैं। दूसरे कमरों में इतनी भीड़ है कि खड़े होना भी मुश्किल हो गया। सोमवार को मुकंद लाल अस्पताल की पूरी व्यवस्था होचपोच नजर आई। डॉक्टरों के अवकाश पर जाने से उपजी इस अव्यवस्था ने दूर-दराज के गांवों से आए लाचार मरीजों की मुसीबत कई गुना बढ़ा दी।

छुट्टी के बाद सोमवार को अक्सर अस्पताल में भीड़ ज्यादा रहती है। कुछ डॉक्टर छुट्टी पर थे। फिर भी मरीजों का चेकअप दूसरे डॉक्टरों से कराया गया। मरीजों को कोई परेशानी नहीं आने दी गई। -डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल।

जिला अस्पताल में फिजिशियन के छुट्टी पर होने से दूसरे डॉक्टर की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद

जिला अस्पताल में फिजिशियन के छुट्टी पर होने से दूसरे डॉक्टर की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद

जिला अस्पताल में फिजिशियन के छुट्टी पर होने से दूसरे डॉक्टर की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद

जिला अस्पताल में फिजिशियन के छुट्टी पर होने से दूसरे डॉक्टर की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed